spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में लेडी डॉक्टर ने किया सुसाइड:पति का अपना अस्पताल, चोरी से ढाई करोड़ लोन लिया, नर्स से अफेयर, इसी से थी परेशान




जालंधर के नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी ने सुसाइड कर लिया। मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने कहा कि बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसने थार ली थी। इसकी किश्तें वह भर रही थी। उनका आरोप है कि पीयूष ने बेटी के नाम पर थार के लिए ढाई करोड़ लोन लिया था। लोन का पैसा मीनाक्षी अपनी सैलरी से भर रही थी। मां ने बताया कि दामाद का नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। उनकी बेटी से मारपीट की जाती थी। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है। मुझसे गलती हो गई। मां ने कहा कि अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है। लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल किया है। अभी पोस्टमॉर्टम होगा तभी पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। मेरी बेटी के नाम पर पीयूष ने लोन लिया था। कुछ लोन गाड़ी पर था तो कुछ अस्पताल के नाम पर था। अस्पताल में काम करने वाली नर्स से अफेयर
पिता ने कहा कि अस्पताल में ही काम करने वाली लड़की के साथ उनके दामाद के नाजायज संबंध थे। बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले। इसमें डॉक्टर पीयूष के उस लेडी के साथ संबंध की पुष्टि हुई। ये फुटेज पुलिस को भी दी है। पिता ने कहा डॉक्टर पीयूष बेटी को पीटता था। मैं एक पिता था इसलिए बेटी को हर हाल में बसाना चाहता था। उसने उसे पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है।
हम खबर को अपडेट कर रहे हैं….



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles