spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में एक नशा तस्कर गिरफ्तार:4 किलो 72 ग्राम हेरोइन बरामद, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की कार्रवाई




जालंधर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4 किलो 72 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिल्लौर के पिंड बड़ा पिंड निवासी महिंदरजीत सिंह उर्फ महिर के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई एआईजी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि एएसआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तलाशी ली गई और आरोपी को दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिंदरजीत सिंह पिछले करीब 12 सालों से नशा तस्करी में शामिल था।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन की यह खेप कहां से लाता था और आगे किसे सप्लाई करता था। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles