spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर देहात में नशा तस्करों के खिलाफ चलेगा अभियान:समीक्षा बैठक में एसएसपी विर्क की दोटूक; कहा-अपराधियों को नहीं बख्शेंगे




जालंधर देहात के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करने, गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने, लंबित आपराधिक मामलों का जल्द निपटारा करने और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही, पुलिस और आम जनता के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए विलेज डिफेंस कमेटियों को सक्रिय करने तथा पुलिसिंग को पूरी तरह से पारदर्शी, अनुशासित एवं परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में एस.पी. (मुख्यालय) मुकेश कुमार, एस.पी. (पी.बी.आई.) मनजीत कौर सहित जिले के सभी उप पुलिस अधीक्षक (डी.एस.पी.), थाना प्रभारी, पुलिस चौकी प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना था। संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जाए नशा तस्करी और गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एस.एस.पी. विर्क ने अधिकारियों को दैनिक विशेष नाकाबंदी और नाइट डोमिनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जाए और आधुनिक निगरानी प्रणालियों और सीसीटीवी नेटवर्क का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एस.एस.पी. ने घोषित अपराधियों और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। इसके साथ ही, अदालत से जमानत पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनका नियमित सत्यापन करने के भी आदेश दिए। सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रमुख ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ‘विलेज डिफेंस कमेटी’ (वी.डी.सी.) की बैठकें नियमित आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों की भागीदारी बढ़ने से संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं पुलिस को समय पर मिल सकेंगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों न बख्शा जाए
सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक में सख्त रुख अपनाया गया। एस.एस.पी. ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटने और आवश्यकतानुसार वाहनों को जब्त (इंपाउंड) करने के निर्देश दिए। दोपहिया वाहनों की विशेष चेकिंग करने के साथ ही आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles