![]()
जालंधर की शाहकोट पुलिस ने फर्जी IPS अधिकारी बनकर ठगी करने वाले अनमोल रत्न के बारे में कई खुलासे किए। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अनमोल (30) ने अपने परिवार को भी नहीं छोड़ा। फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले ठग ने ठगी का ऐसा जाल बुना जिसमें अपने पिता, पत्नी और साले-साली को भी फंसा लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सहित उसकी पत्नी मनदीप कौर, पिता बलजीत को गिरफ्तार किया है जबकि साला अभी फरार है। आरोपी को उसकी फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ा। वह 10वीं क्लास तक पढ़ा है।। इसने 3 साल पहले अनाथ लड़की से शादी की। इसके बाद 2 साल की बच्ची को लेकर पत्नी छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद आरोपी इंस्टा पर जालंधर की रहने वाली मनदीप कौर के टच में आया। उसने खुद को IPS बताया। इससे प्रभावित होकर मनदीप उसके चक्कर में आ गई। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। वह भी ठगी में साथ देने लगी। उसने पुलिस की वर्दी में पत्नी की प्रोफाइल बनाई और इसके फोटोज साली के साथ भी शेयर करने लगा। उसने साली से भर्ती के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लिए। 16 लाख रुपए 3 अन्य लोगों से ठगे। ठगी के पैसों से उनसे आलीशान कोठी खरीदी। शोरूम खोला। साली की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा। 9 पॉइंट में पढ़ें फर्जी IPS की पूरी कहानी…
Source link
जल्द अमीर बनने के लिए युवक बना फर्जी IPS अफसर:10वीं पास, पत्नी ने छोड़ा; इंस्टा पर जालंधर की लड़की फंसाई; फिर उसी की बहन ठगी







