spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जर्मनी से डिपोर्ट बदमाश का एनकाउंटर, टांग में लगी गोली:कुरुक्षेत्र में गन प्वाइंट पर छीनी थी कार, सुबह हुई मुठभेड़ में दो पकड़े




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आज सुबह पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर गांव के पास CIA-2 और कार लूट में फरार चल रहे दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बदमाश की पहचान बीड़ अमीन के रहने वाले 24 साल के विशाल के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी कैथल जिले के किठाणा गांव का रहने वाला लविश है। विशाल 10-15 दिन पहले से जर्मनी से डिपोर्ट होकर आया था। डिपोर्ट होने के बाद से विशाल एक बार भी घर भी नहीं गया। गन प्वाइंट पर छीनी थी कार पुलिस के मुताबिक, विशाल और लविश ने अपने दो साथियों के साथ 12 जून की रात अंबाला के टैक्सी ड्राइवर से गन प्वाइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के मामले में वांटेड थे। CIA-2 को विशाल और लविश के पिहोवा ऐरिया में होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मुर्तजापुर गांव के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही की फायरिंग खुद को घिरते देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान विशाल के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी लविश मौके पर ही काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैथल के लिए बुक की थी टैक्सी अंबाला के महावीर नगर के टैक्सी ड्राइवर मंजीत कुमार ने बताया था कि 12 जून की रात करीब 8:30 बजे अंबाला टैक्सी स्टैंड पर चार युवक उसके पास आए। उन्होंने होंडा सिटी कार नंबर HR-25AD-9277 को किराये पर कैथल जाने के लिए बुक किया। वो उन चारों युवकों को लेकर रवाना हुआ। रात करीब 9:40 बजे अरुणाय कट के पास उन्होंने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई। कनपटी पर रखा कट्टा जैसे ही गाड़ी रुकी, आगे की सीट पर बैठे युवक ने उसकी कनपटी पर देसी कट्टा तान दिया और नीचे उतरने को कहा। डर के कारण चालक गाड़ी से उतर गया। इसके बाद पीछे बैठे एक युवक ने ड्राइविंग सीट संभाल ली और चारों उसे धमकाते हुए उसकी कार लेकर फरार हो गए। बदमाश उसका मोबाइल भी साथ ले गए थे। दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी विशाल और लविश की गिरफ्तारी के बाद बाकी 2 आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि लूटी गई कार का इस्तेमाल किसी अन्य वारदात में तो नहीं किया गया। विशाल का आपराधिक रिकॉर्ड और जर्मनी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles