Related Posts

जगराओं में अकाली दल XEN कार्यालय घेरेगा:बिजली कटौती पर पूर्व विधायक कलेर बोले- सरकार बिजली प्रबंधन में पूरी तरह विफल




जगराओं में लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों, किसानों और व्यापारियों के समर्थन में शिरोमणि अकाली दल ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। पार्टी 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे एक्सईएन कार्यालय, जगराओं के बाहर धरना प्रदर्शन कर घेराव करेगी। इलाके में भीषण गर्मी के बीच घंटों की बिजली कटौती ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आम लोग, किसान और व्यापारी इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हैं, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य और पूर्व विधायक एस.आर. कलेर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में गहराते बिजली संकट ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिजली प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है। जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेर ने बताया कि शहरों में व्यापारी घंटों अंधेरे में कारोबार करने को मजबूर हैं, जबकि गांवों में किसान फसलों की सिंचाई के लिए रात-रात भर बिजली का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छोटे कारोबारियों का काम ठप हो गया है। पूर्व विधायक बोले- काबू नहीं पाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी पूर्व विधायक एस.आर. कलेर ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। 30 अप्रैल को एक्सईएन कार्यालय के बाहर होने वाला यह धरना सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से का पहला बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कलेर ने इलाके के लोगों, किसानों और व्यापारियों से अपील की कि वे इस धरने में बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार की नाकाम नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें, ताकि बिजली संकट का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर SGPC के सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दविंदरजीत सिंह सिद्धू, अमना गिद्दड़विंडी और गोरा काउंके सहित कई नेता मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें