spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चौपटा क्षेत्र के कई गांवों में बारिश:ग्वार-बाजरा बिजाई कर सकेंगे किसान, कपास की फसल को भी पहुंचेगा फायदा




सिरसा जिले के चौपटा क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। कुम्हारिया, कागदाना और जसानियां सहित कई गांवों में शुक्रवार को हुई इस बारिश से अब खाली पड़ी बरानी जमीन पर ग्वार और बाजरे की बिजाई संभव हो सकेगी। किसानों के अनुसार, नहरी पानी की कमी के कारण बरानी जमीन पर बिजाई नहीं हो पा रही थी। बारिश के अभाव में कई खेत खाली पड़े थे, जिन्हें बिजाई के लिए तैयार रखा गया था। अब पर्याप्त नमी मिलने से ग्वार और बाजरे की बुवाई की जा सकेगी। यहां देखें फोटो… 22 हेक्टेयर में खड़ी कपास की फसल को पहुंचेगा फायदा इसके अतिरिक्त, चोपटा क्षेत्र में लगभग 22 हजार हेक्टेयर में खड़ी कपास की फसल को भी इस बारिश से काफी लाभ होगा। किसानों का कहना है कि अब पशुओं के लिए हरे चारे की कमी भी नहीं रहेगी। किसान महेंद्र सिंह, सुभाष, जगदीश और विकास कुमार ने बताया कि वे लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। कृषि विकास अधिकारी शैलेंद्र सहारण ने पुष्टि की कि क्षेत्र में इस बार नरमा और कपास की बिजाई करीब 22 हजार हेक्टेयर में हुई है, और यह बारिश इन फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles