spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चोपटा में तेज आंधी से उखड़े पेड़, ट्रैफिक बाधित:दो घंटे चली धूलभरी हवाएं, सौर ऊर्जा संयंत्र टूटे; कपास की फसल को नुकसान




सिरसा जिले के चोपटा क्षेत्र में शनिवार दोपहर को आई तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजस्थान की सीमा से सटे इस इलाके में कई पेड़ उखड़ गए, सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्लेट टूट गई और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गुसाई आना, खेड़ी, कुम्हारिया, कागदाना, चाहर वाला, जोगीवाला, जसानिया, गिगोरानी रामपुरा ढिल्लों, रूपावास, बरासरी और जमाल सहित दर्जनों गांवों में अचानक मौसम बदला। दो घंटे तक चली धूल भरी तेज आंधी से खेतों में खड़े पेड़ टूटकर गिर गए और सड़कों पर यातायात भी बाधित हुआ। कपास की फसल को हुआ नुकसान ग्रामीणों महेंद्र सिंह, विकास कुमार, सुभाष चंद्र और जगदीश ने बताया कि आंधी से कपास की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्यूबवेल के सौर ऊर्जा संयंत्रों को क्षति पहुंचने से सिंचाई कार्य भी प्रभावित हुआ। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। हालांकि, बाद में हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में तूफानी आंधी से काफी नुकसान हुआ था। प्रभावित ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles