spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चरखी दादरी का जवान शहीद, गांव में हुआ अंतिम संस्कार:BSF में तैनात थे; MLA सांगवान बोले- परिवार के दर्द को समझता हूं




चरखी दादरी जिले के गांव बरसाना के बीएसएफ में एएसआई/जीडी जगेराम शहीद हो गए। जिनका अंतिम संस्कार उनके गांव में किया गया। वह कर्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। जगेराम पश्चिम बंगाल में बीओपी बांकड़ा, ‘सी’ कंपनी, 77वीं बटालियन बीएसएफ में तैनात थे। जब गांव में पार्थिव शरीर पहुंचा तो सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे वीर सपूतों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। उनका साहस, त्याग और देशभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। आज पूरे क्षेत्र की आंखें नम हैं, लेकिन हर हृदय में गर्व भी है कि इस पावन मिट्टी ने ऐसा वीर जन्म दिया। बोले- परिवार के दर्द को समझता हूं शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि शहीद जगेराम का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मेरे दोनों बेटा-बेटी भी सेना में सेवा दे रहे हैं, इसलिए एक सैनिक परिवार के दर्द और त्याग को भली-भांति समझता हूं। केंद्र व राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता व सम्मान दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles