spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंदूमाजरा बोले-पंजाब सरकार ने धक्केशाही से चुनाव जीता:पूर्व सांसद का गंभीर आरोप-कहा-AAP ने लोकतांत्रिक मूल्यों का किया हनन




पटियाला में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के नतीजों पर अकाली दल पुनर सुरजीत के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर चुनाव कराने का आरोप लगाया। चंदूमाजरा ने कहा कि इन चुनावों को किसी व्यक्ति या पार्टी की जीत नहीं माना जा सकता। चंदूमाजरा ने कहा कि चुनाव परिणाम राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। उन्होंने जोर दिया कि पंजाब को नशे, कर्ज और बेरोजगारी से बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर पंजाब और पंजाबी हितों के लिए काम करना होगा। उन्होंने राज्य को विकास और शांति के मार्ग पर ले जाने के लिए एक मजबूत वैकल्पिक राजनीतिक मोर्चे की आवश्यकता पर बल दिया। कई स्थानों पर स्वतंत्र उम्मीदवारों का समर्थन किया उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत ने नगर निगमों और नगर परिषदों में कई स्थानों पर स्वतंत्र उम्मीदवारों का समर्थन किया था। उनकी अपील पर लोगों ने भी कई जगहों पर इन उम्मीदवारों को समर्थन दिया। चंदूमाजरा के अनुसार, यह उनकी पार्टी की उपस्थिति और जनसमर्थन का प्रमाण है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles