spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ में चौथी कक्षा के स्टूडेंट की मौत:पूरी रात पुलिस व पेरेंटस तलाशते रहे, तालाब से मिला शव, एफआईआर दर्ज




चंडीगए़ के किशनगढ़ इलाके में 10 वर्षीय बच्चे का शव जंगल के एक तालाब से शव मिला। वह घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। मृतक की पहचान सत्यम के रूप में हुई है, जो चौथी कक्षा का छात्र था। पुलिस को आशंका है वह नहाने के लिए तालाब में उतरा था, बरसाती पानी के बीच बने दलदल में फंसंने से वह निकल नहीं पाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह से साफ होगी। अब पूरी घटना 3 पॉइंट में समझिए 1. घर से खेलने निकला, रातभर तलाश चलती रही
सत्यम के पिता ओमप्रकाश ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि उनका इकलौता बेटा शुक्रवार शाम घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आईटी पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर रातभर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सत्यम के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह जंगल की ओर बने बरसाती पानी के तालाब में नहाने जाने की बात कह रहा था। 2. अगले दिन तालाब में मिला शव, डूबने की आशंका
शनिवार सुबह आईटी पार्क थाना पुलिस की सर्च टीम जंगल क्षेत्र में तलाश कर रही थी। इसी दौरान घर से करीब दो किलोमीटर दूर बरसाती पानी से बने एक तालाब में सत्यम का शव तैरता मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सत्यम नहाने के लिए तालाब में उतरा था और बरसाती पानी के बीच बने गहरे गड्ढे (भंवरनुमा हिस्से) में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। 3. फोरेंसिक जांच पूरी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटनास्थल घने जंगल के बीच होने के कारण मोबाइल फोरेंसिक टीम के वाहन मौके तक नहीं पहुंच सके। झाड़ियों और कच्चे रास्तों की वजह से टीम को पैदल घटनास्थल तक जाना पड़ा। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles