spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ CBI शिकायतकर्ता की सब्जी मंडी में पिटाई:अवैध वेंडरों ने डंडों से पीटा; लोग देखते रहे तमाशा, ,हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ाया




चंडीगढ़ सेक्टर-26 सब्जी मंडी में उस समय हंगामा हो गया जब अवैध रूप से फड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक वेंडर की सरेआम डंडों से पिटाई कर दी गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। मारपीट का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान बलटाना निवासी रवि शंकर के रूप में हुई है। रवि शंकर वही व्यक्ति है, जिसकी शिकायत पर करीब दो माह पहले चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील यादव उर्फ सुनील राव को सीबीआई ने 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। 29 वेंडरों को फड़ी लगाने के लिए स्टे मिली रवि शंकर ने बताया कि सेक्टर-26 सब्जी मंडी की पार्किंग में 29 वेंडरों को फड़ी लगाने के लिए स्टे मिली हुई है। आरोप है कि लकी नाम का एक व्यक्ति वहां फड़ी लगाने वालों से पैसे मांगता है। मंगलवार को जब वह अपनी फड़ी लगाने पहुंचा तो आरोपी ने उससे पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने हाथ में पकड़े डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। रवि के अनुसार, कुछ ही देर बाद आरोपी का एक अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान एक महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे भी धक्का दे दिया। घटना के दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। रवि शंकर का कहना है कि आरोपी अक्सर झगड़े करता है, इसलिए लोग उससे डरते हैं और उसके सामने बोलने से बचते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत सेक्टर-26 थाना पुलिस को दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जानिए कैसे लगवाया CBI ट्रैप करीब दो माह पहले सेक्टर-26 सब्जी मंडी में अवैध फड़ी लगाने वालों से कथित रूप से 3-3 हजार रुपए हफ्ता वसूलने के आरोप में हेड कांस्टेबल सुनील यादव उर्फ सुनील राव को सीबीआई ने 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता रवि शंकर ने सीबीआई को बताया था कि आरोपी दो सप्ताह का हफ्ता लेने वाला है। इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर आरोपी को पैसे लेते ही दबोच लिया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो रासायनिक जांच में रंग भी मिला था। सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी रवि शंकर ने सेक्टर-26 मार्केट कमेटी के तत्कालीन सचिव मनोज शर्मा के ड्राइवर सबर अली और कर्मचारी राहुल यादव को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सीबीआई से ट्रैप कराकर गिरफ्तार करवाया था। उस मामले में भी सीबीआई ने जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles