Related Posts

चंडीगढ़ CBI ने गतका फेडरेशन के खाते किए फ्रीज:डी-फ्रीज की मांग कोर्ट पहुंची, रिश्वत मामले में नोटिस जारी, 28 जुलाई को अगली सुनवाई




पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैंक खाते फ्रीज किए जाने का मामला अदालत पहुंच गया है। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब गतका एसोसिएशन के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर ने सीबीआई की विशेष अदालत में तीन बैंक खाते डी-फ्रीज करने की मांग करते हुए अर्जी दायर की है। अदालत ने इस पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। अध्यक्ष रहने के कारण फ्रीज किए गए खाते पिछले साल मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्ता की शिकायत पर सीबीआई ने निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सीबीआई ने दोनों के बैंक खातों, संपत्तियों और पैसों के लेन-देन की जांच शुरू की। इसी जांच के तहत कई बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए, ताकि पैसों के लेन-देन की सही जानकारी मिल सके और जांच पूरी होने तक खातों से कोई रकम निकाली या ट्रांसफर न की जा सके। जांच के दौरान सीबीआई ने गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के तीन बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए। एजेंसी का कहना था कि हरचरण सिंह भुल्लर लंबे समय तक फेडरेशन के अध्यक्ष रहे हैं। इसलिए यह जांच करना जरूरी है कि फेडरेशन के बैंक खातों में हुए लेन-देन का इस रिश्वत मामले से कोई संबंध है या नहीं। इसी वजह से इन खातों को भी जांच पूरी होने तक फ्रीज कर दिया गया। हालांकि, गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अदालत में दायर अर्जी में कहा है कि हरचरण सिंह भुल्लर अब फेडरेशन के अध्यक्ष नहीं हैं और इस रिश्वत मामले से संगठन का कोई संबंध नहीं है। फेडरेशन का कहना है कि जिन तीन बैंक खातों को सीबीआई ने फ्रीज किया है, उनमें से एक खाते में कोई पैसा भी नहीं है। बाकी खाते केवल फेडरेशन के कामकाज और खिलाड़ियों से जुड़े खर्चों के लिए इस्तेमाल होते हैं। खातों के फ्रीज होने से संगठन की रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इसलिए फेडरेशन और पंजाब गतका एसोसिएशन के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर ने सीबीआई की विशेष अदालत में इन खातों को दोबारा चालू (डी-फ्रीज) करने की मांग की है। अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। फेडरेशन बोला अब अध्यक्ष नहीं अदालत में दायर अर्जी में गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि हरचरण सिंह भुल्लर अब फेडरेशन के अध्यक्ष नहीं हैं। इसलिए सिर्फ इस आधार पर फेडरेशन के बैंक खातों को फ्रीज रखना सही नहीं है। फेडरेशन का कहना है कि संगठन का इस कथित रिश्वत मामले से कोई संबंध नहीं है और उसके बैंक खातों का भी इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। फेडरेशन ने अदालत को यह भी बताया कि सीबीआई ने जिन तीन बैंक खातों को फ्रीज किया है, उनमें से एक खाते में कोई पैसा ही जमा नहीं है। वहीं बाकी दो खाते केवल फेडरेशन के नियमित कामकाज, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन और अन्य प्रशासनिक खर्चों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। खाते फ्रीज होने की वजह से इन जरूरी कामों में परेशानी आ रही है और संगठन का काम प्रभावित हो रहा है। इसी आधार पर फेडरेशन ने अदालत से मांग की है कि तीनों बैंक खातों को डी-फ्रीज किया जाए, ताकि संगठन पहले की तरह अपना नियमित कामकाज चला सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें