![]()
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने अपनी सभी आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार की डिजिटल भूमि प्रबंधन प्रणाली के तहत ‘लैंड स्टैक’ परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत सीएचबी अपनी सभी जमीनों और संपत्तियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करेगा, ताकि भविष्य में रिकॉर्ड से जुड़े सभी कार्य ऑनलाइन, पारदर्शी और अधिक सुगम तरीके से किए जा सकें। अब तक शहर में एस्टेट ऑफिस अपनी संपत्तियों का सर्वे और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया चला रहा था। अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) भी इस अभियान से जुड़ गया है। बोर्ड का उद्देश्य वर्षों पुराने कागजी रिकॉर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर संपत्तियों के प्रबंधन को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और सुगम बनाना है। जानिए CBH का लैंड स्टैक प्रोजेक्ट क्या है:- वर्षों पुराने रिकॉर्ड होंगे ऑनलाइन सीएचबी के कई रिकॉर्ड अभी भी पुरानी फाइलों और दस्तावेजों के रूप में सुरक्षित हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से स्कैन कर डिजिटल फॉर्मेट में बदला जाएगा। इसके बाद सभी जानकारी एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे रिकॉर्ड अधिक सुरक्षित रहेगा और भविष्य में किसी भी संपत्ति से जुड़ी जानकारी कुछ ही मिनटों में उपलब्ध कराई जा सकेगी। साथ ही, संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी और विवादों की संभावना भी कम होगी।
Source link
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की संपत्तियों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड:60 हजार से अधिक है, लैंड स्टैक प्रोजेक्ट शुरू; दो नोडल अधिकारी नियुक्त







