spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़-हंगामा करने वाले युवकों की ट्रैफिक पुलिस लाइन में ड्यूटी:कोर्ट-चौराहों पर लोगों को किया अवेयर; मीडिया कवरेज पर रोक




चंडीगढ़ सेक्टर-17 मटका चौक पर ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथों में जागरूकता संबंधी बोर्ड लेकर खड़े किए गए 2 युवकों गौरव अरोड़ा और लवजोत सिंह की ड्यूटी दूसरे ही दिन बदल दी गई। दोनों को बुधवार को शहर के व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए लगाया गया था, लेकिन वीरवार को उन्हें सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन के अंदर ड्यूटी पर भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, पहले दिन दोनों युवकों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया तथा मीडिया में काफी चर्चा में रहीं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उनकी ड्यूटी खुले चौराहे की बजाय ट्रैफिक पुलिस लाइन के अंदर उस शाखा में लगा दी गई, जहां चालानों से संबंधित कार्य होता है। दोनों युवकों को 4 दिनों तक प्रतिदिन 2 घंटे ट्रैफिक पुलिस के साथ खड़े होकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए थे। पहले दिन उन्होंने सेक्टर-17 स्थित मटका चौक पर यह जिम्मेदारी निभाई थी। एलांते मॉल के पास लगनी थी ड्यूटी सूत्रों का कहना है कि वीरवार सुबह दोनों युवकों की ड्यूटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल के पास लगाई जानी थी। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच गए। हालांकि बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया और दोनों को सेक्टर-29 ट्रैफिक पुलिस लाइन के अंदर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि अंतिम समय में स्थान बदलने के कारण मीडियाकर्मियों को वहां कोई गतिविधि नहीं मिली। इसके बाद पता चला कि दोनों युवकों को ट्रैफिक लाइन के अंदर ड्यूटी दी गई है। बाहर की बजाय अंदर ड्यूटी इस पूरे मामले के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। चंडीगढ़ में ज्यादातर ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन किए जाते हैं और लोग उनका भुगतान भी ऑनलाइन ही करते हैं। ट्रैफिक पुलिस लाइन में बहुत कम लोग चालान भरने आते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि जिन 2 युवकों को सड़क पर खड़े होकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना था, उन्हें ट्रैफिक पुलिस लाइन के अंदर क्यों लगाया गया। वहां आम लोगों की आवाजाही बहुत कम होती है। पहले दिन खूब हुई थी चर्चा बुधवार को गौरव अरोड़ा और लवजोत सिंह सेक्टर-17 के मटका चौक पर ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथों में ट्रैफिक नियमों से जुड़े संदेश वाले बोर्ड लेकर खड़े रहे। दोनों वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील कर रहे थे। करीब 2 घंटे तक चले इस जागरूकता अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया में पूरे दिन चर्चा का विषय बने रहे। ये है पूरा मामला… ड्रंकन ड्राइव नाके पर रोकी थी फॉर्च्यूनर बीते रविवार 5 जुलाई को आधी रात सेक्टर-34/35 की डिवाइडिंग रोड पर लगे ड्रंकन ड्राइव नाके पर पुलिस ने फॉर्च्यूनर को जांच के लिए रोका। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। इनमें से 2 युवक शराब के नशे में थे और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। कभी चालान काटने, कभी गाड़ी इम्पाउंड करने और कभी वीडियो बनाने को लेकर वे पुलिसकर्मियों से बहस करते रहे। 3 घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा मौके पर मौजूद महिला मार्शल सुखजीत कौर समेत अन्य पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। करीब तीन घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। इसके बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के आने के बाद भी दोनों युवक नहीं माने और पुलिस की गाड़ी में बैठने को लेकर भी बहस करने लगे। पुलिस ने दोनों को सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। आरोपियों की पहचान समराला (लुधियाना) निवासी गौरव अरोड़ा और लवजोत सिंह गौसल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार लवजोत गाड़ी चला रहा था और उसके शरीर में शराब की मात्रा 238 एमजी पाई गई। तीसरा युवक नशे में नहीं था और उसने पुलिस से सामान्य तरीके से बात की। जज ने VIDEO देख जताई नाराजगी दोनों आरोपी अपनी इम्पाउंड गाड़ी छुड़वाने के लिए सीजेएम कोर्ट पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस की महिला मार्शल सुखजीत कौर भी कोर्ट में मौजूद रहीं। उन्होंने रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक हुई पूरी घटना की वीडियो अदालत में दिखाई। वीडियो देखने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई और उन्हें फटकार लगाई। अदालत ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित करने के आदेश दिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles