spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ शराब ठेके में चोरी CCTV में कैद घटना:ताले तोड़कर घुसे दो युवक,कैश-बीयर की दो पेटियां ले गए, पंजाब नंबर की एक्टिवा पर आए




चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित एक शराब के ठेके में चोरी का मामला सामने आया है। यहां रविवार तड़के दो युवकों ने ठेके के ताले तोड़कर अंदर घुसने के बाद नकदी और बीयर की दो पेटियां चोरी कर लीं। पूरी वारदात ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 3 बजे से 3:30 बजे के बीच की है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक ठेके के बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक युवक की हाइट काफी लंबी है, जबकि दूसरा कम उम्र और कम हाइट का दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि दोनों ने अपना चेहरा नहीं ढका हुआ था, जिसके चलते उनकी तस्वीरें सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही हैं। लोहे की रॉड से तोड़े ताले फुटेज के अनुसार सबसे पहले एक युवक हाथ में लोहे की रॉड लेकर ठेके के बाहर पहुंचता है। वह रॉड की मदद से ताला तोड़ने की कोशिश करता है। कुछ देर बाद उसका दूसरा साथी भी वहां पहुंच जाता है। इसके बाद दोनों मिलकर ठेके पर लगे दोनों ताले तोड़ देते हैं और शटर उठाकर अंदर घुस जाते हैं। कैश काउंटर से नकदी समेटी ठेके के अंदर घुसने के बाद कम हाइट वाला युवक सीधे कैश काउंटर की ओर जाता है। वहां रखे दो अलग-अलग कैश काउंटरों से नकदी निकालकर अपनी जेब में भर लेता है। इसके बाद दोनों आरोपी ठेके के अंदर रखी बीयर की दो पेटियां उठाते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। पहली बार हुई ऐसी घटना शराब ठेके के मालिक शीतल ने बताया कि उनके ठेके पर पहली बार इस तरह की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि ठेके के कर्मचारियों के लिए नीचे बेसमेंट में रहने और सोने की व्यवस्था है, लेकिन घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि रोजाना रात करीब 2 से 2:30 बजे तक ठेके पर गतिविधियां रहती हैं। आशंका है कि आरोपियों ने पहले रेकी की होगी और उन्हें यह जानकारी थी कि घटना के समय आसपास कोई नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों ने चेहरा तक नहीं ढका, जिससे लगता है कि वे वारदात को अंजाम देने में पूरी तरह बेखौफ थे। ठेका मालिक के अनुसार चोरी हुई नकदी की सही रकम का अभी आकलन किया जा रहा है। रात के समय काउंटर में ज्यादा नकदी नहीं रखी जाती, लेकिन प्रारंभिक जांच में कैश चोरी होने की पुष्टि हुई है। पंजाब नंबर की एक्टिवा पर आए थे आरोपी मनीमाजरा थाना पुलिस ने ठेके के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने का पूरा रूट पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक पंजाब नंबर की एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। पुलिस अब एक्टिवा के नंबर और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles