spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई:महिला समेत 15 गिरफ्तार, हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद




मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि थाना सिटी साउथ की पुलिस ने साधांवाली बस्ती निवासी जगमोहन सिंह उर्फ सोनू और उसकी पत्नी निर्मल कौर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन और 6,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इसी तरह विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने जस्सा सिंह उर्फ कज्जा, गुरमुख सिंह उर्फ केती, अरुणदीप सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ बब्लू, मनजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस और मुख्तियार सिंह उर्फ मुक्खा सहित कई आरोपियों को हेरोइन के साथ काबू किया। थाना समालसर की पुलिस ने 80 नशीली गोलियां बरामद कीं थाना समालसर की पुलिस ने जगसीर सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 नशीली गोलियां बरामद कीं। वहीं थाना बाघापुराना, बधनी कलां, मैहना, निहाल सिंह वाला और पुलिस चौकी किशनपुरा कलां की टीमों ने भी अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कुल मिलाकर बड़ी मात्रा में हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। डीएसपी जतिंदर सिंह गिल ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूत किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles