![]()
चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों और शहर आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। शहर में आज कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का रूट बदला जाएगा और कुछ जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक या सीमित आवाजाही रहेगी। इसे देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आज दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पुलिस ने सलाह दी है कि जरूरी काम होने पर समय से पहले घर से निकलें और जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित सेक्टर 20/21-34/33 चौक से सेक्टर 18/19-20/21 चौक तक जाने वाला मार्ग। उद्योग पथ पर सेक्टर 18/19-20/21 चौक से सेक्टर 22/23-16/17 चौक (क्रिकेट स्टेडियम चौक) तक का रास्ता। जन मार्ग पर सेक्टर 16/17-22/23 चौक से सेक्टर 9/10-16/17 चौक (मटका चौक) तक का मार्ग। इन मार्गों पर सुरक्षा और विशेष व्यवस्था के कारण वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जाएगा। लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक जाम और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जिन लोगों को इस समय के दौरान इन इलाकों से गुजरना है, वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें।
Source link
चंडीगढ़ में 12:30 से 2 बजे तक कई रास्ते बंद:पुलिस की एडवाइजरी जारी, लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील







