![]()
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं, स्कूलों और पर्यावरण से जुड़े विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-48 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल साउथ कैंपस का दौरा कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और हाल ही में शुरू की गई नई ओपीडी सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव मनदीप सिंह बराड़ ने प्रशासक को बताया कि अस्पताल में आयुष ओपीडी और होम्योपैथी सेवाओं के अलावा जल्द ही पंचकर्मा सुविधा भी शुरू की जाएगी। प्रशासक ने कहा कि नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और सरकारी अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। फिजियोथेरेपी से लेकर कैंसर उपचार तक की सुविधा दौरे के दौरान प्रशासक ने फिजियोथेरेपी, इम्यूनाइजेशन, डे-केयर, ऑन्कोलॉजी, योग, डेंटल और पीडियाट्रिक ओपीडी के साथ-साथ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेवाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में कई नई ओपीडी शुरू की गई हैं और लोगों को इनके बारे में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं। प्रशासक ने सेक्टर-47 स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल का भी दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह भी मौजूद रहीं। मलेरिया लैब सेवाओं का निरीक्षण किया उन्होंने आयुर्वेदिक फार्मेसी, होम्योपैथी ओपीडी, डेंटल ओपीडी, एएनसी ओपीडी, एएनएम/आरसीएच कक्ष, इमरजेंसी सेवाएं, ईसीजी सुविधा, बीपी जांच और मलेरिया लैब सेवाओं का निरीक्षण किया। प्रशासक ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया, जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। मलोया स्कूल में बनेंगे 25 नए कमरे इसके बाद प्रशासक ने मलोया स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया और समाधान शिविर के दौरान उठाए गए शिक्षा संबंधी मुद्दों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल, मलोया में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 25 नए कमरों के निर्माण का टेंडर मंजूर कर दिया गया है। इस अवसर पर शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी और स्कूल शिक्षा निदेशक नितिश सिंगला भी मौजूद रहे। डड्डूमाजरा में जुलाई से पौधारोपण प्रशासक ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का भी दौरा किया और जुलाई में प्रस्तावित पौधारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को निर्देश दिए कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले भूमि समतलीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि पौधारोपण अभियान सुचारू रूप से चलाया जा सके। प्रशासक ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है।
Source link
चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने पहुंचे प्रशासक:GMCH-48 में नई ओपीडी का लिया जायजा; मलोया स्कूल में 25 नए कमरों को मंजूरी







