Related Posts

चंडीगढ़ में सड़क किनारे मिला सड़ा-गला शव:पहचान नहीं हुई, फोरेंसिक जांच शुरू; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस




चंडीगढ़ के पलसौरा रोड के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। राहगीरों ने जब सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में शव काफी पुराना और क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत कई दिन पहले हुई होगी। शव बुरी तरह सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। इसके अलावा अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी शुरू कर दी गई हैं ताकि शव की शिनाख्त हो सके।जांच टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें