spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में शॉपिंग व फेस्टिवल की तैयारी:नगर निगम ने 3 ग्राउंड किए फाइनल, अगस्त से जनवरी तक कई इवेंट; बड़े मेले भी होंगे




चंडीगढ़ में फेस्टिवल सीजन की तैयारियों को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। लोगों को शॉपिंग, खानपान और मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने शहर के तीन प्रमुख मैदान छह महीने के लिए निजी कंपनी को देने का फैसला लिया है। इन स्थलों का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में नगर निगम नोडल एजेंसी की भूमिका निभाएगा, जिससे निगम को राजस्व भी प्राप्त होगा। अगस्त से जनवरी तक दिए जाएंगे पार्क नगर निगम अधिकारियों के अनुसार फेस्टिवल सीजन अगस्त से शुरू हो जाता है। इसे देखते हुए 1 अगस्त 2026 से 31 जनवरी 2027 तक की अवधि के लिए यह योजना बनाई गई है। इसमें सेक्टर-34 का प्रदर्शनी मैदान, सेक्टर-17 का सर्कस/परेड ग्राउंड क्षेत्र और मनीमाजरा का सीएचबी (हाउसिंग बोर्ड) मेला मैदान शामिल हैं। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि ई-ऑक्शन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी, ताकि समय पर आयोजन शुरू हो सकें। इन तीनों मैदानों में होते हैं बड़े आयोजन सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान
यह शहर के सबसे प्रमुख प्रदर्शनी स्थलों में शामिल है। यहां व्यापार मेले, लाइफस्टाइल प्रदर्शनियां, पुस्तक मेले, हस्तशिल्प मेले और मौसमी कार्निवल आयोजित होते हैं। लॉक द बॉक्स बुक फेयर, स्वदेशी एवं क्राफ्ट मेले जैसे आयोजन भी हो चुके हैं। दशहरे के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और सर्दियों में थीम आधारित मेले भी लगाए जाते हैं। सेक्टर-17 सर्कस ग्राउंड/परेड ग्राउंड
यह मैदान राष्ट्रीय और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस से जुड़े कार्यक्रम, दशहरा उत्सव तथा समय-समय पर बड़े सर्कस यहां आयोजित किए जाते रहे हैं। मनीमाजरा सीएचबी मेला मैदान
यह मैदान स्थानीय मेलों और मौसमी बाजारों के लिए जाना जाता है। यहां कार्निवल, मनोरंजन मेले, तिब्बती विंटर मार्केट और नवरात्रि सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। पंचकूला, जीरकपुर और हिमाचल नजदीक होने से काफी संख्या में यहां लोग पहुंचते है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles