spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में लेडी रैपिडो ड्राइवर से मारपीट, VIDEO:कार से उतरते ही बिजलीकर्मी ने थप्पड़ जड़ा, लोगों ने पकड़कर धुनाई की; गलत ड्राइविंग पर टोका था




चंडीगढ़ में एक लेडी रैपिडो ड्राइवर के साथ बीच सड़क युवक ने मारपीट कर दी। कार से उतरते ही उसने पहले थप्पड़ जड़ा और फिर युवती को गालियां भी देता दिखा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो लोग इकट्ठा हो गए। दरअसल, मटका चौक पर तेज रफ्तार कार ने रैपिडो ड्राइवर निशा की स्कूटी को कट मारा। बाल-बाल बचने के बाद जब निशा ने कार ड्राइवर को टोकते हुए संभलकर चलने की सलाह दी, तो आरोपी आपा खो बैठा। वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वो कार से बाहर निकला और युवती को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के मारपीट और लोगों द्वारा काबू करने के PHOTOS… रैपिडो ड्राइवर निशा ने वीडियो जारी किया… पीड़ित युवती निशा एक ब्लॉगर भी है। उसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो वायरल होते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी विशाल ठाकुर (निवासी सेक्टर-28) को धर दबोचा। जानिए वीडियो में युवती क्या कहती है…. युवती बोली- युवक नशे में था, पुलिस मामले को दबा रही निशा आगे वीडियो में कहती है- मैं रात से रो रही हूं, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई फोन नहीं आया। घटना 24 तारीख की है और 25 तारीख को सुबह मैंने ही पुलिस को कॉल किया। वह मुझे इस तरह से डील कर रहे थे कि मैं इसे यहीं पर खत्म कर दूं। मेरी आवाज को दबाया जा रहा है। मैंने वीडियो रिकॉर्ड किए हैं, जिसके सबूत मेरे पास हैं, लेकिन पुलिस वाले कह रहे हैं कि 9:00 बजे इसमें पकड़ा है, लेकिन इसने दारू नहीं पी रखी थी। आरोपी बिजली विभाग का कर्मचारी पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। आरोपी की पहचान सेक्टर-28 निवासी विशाल ठाकुर के रूप में हुई है, बिजली विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 126 और 170 के तहत केस दर्ज किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles