spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में पार्किंग की बढ़ी हुई फीस पर फैसला:नगर निगम हाउस की बैठक आज, कई अन्य मुद्दों पर भी होगी चर्चा




चंडीगढ़ में वाहन ड्राइवरों की जेब पर असर डालने वाले पार्किंग शुल्क बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आज अंतिम फैसला होने जा रहा है। नगर निगम (MC) की जनरल हाउस बैठक सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें शहर की पार्किंग व्यवस्था में बड़े बदलाव से जुड़े एजेंडे पर चर्चा और मंजूरी दी जाएगी। यदि सदन इस प्रस्ताव को हरी झंडी देता है तो शहर की सभी पार्किंग में वर्षों से लागू फ्लैट रेट सिस्टम खत्म हो जाएगा। उसकी जगह घंटों के हिसाब से पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। नगर निगम के प्रस्ताव के अनुसार सभी पार्किंग स्थलों पर पहले 10 मिनट तक पार्किंग निशुल्क रहेगी। इसके बाद अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा। शहर की 89 पार्किंग एक ही कंपनी को सौंपने की तैयारी नगर निगम शहर की सभी 89 पार्किंग साइटों को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की योजना पर भी विचार करेगा। प्रस्ताव के अनुसार पार्किंग संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी 10 वर्षों के लिए एक निजी कंपनी को टेंडर के माध्यम से सौंपी जाएगी। कंपनी डिजिटल भुगतान, ऑटोमैटिक टिकटिंग और स्मार्ट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। सेक्टर-8 में बनेगी नई 9 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बैठक में सेक्टर-8 स्थित पुरानी और जर्जर मल्टीलेवल पार्किंग को गिराकर नई पार्किंग बनाने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी दी जा सकती है। इस परियोजना की लागत ₹23.69 करोड़ है। इसके निर्माण में एक वर्ष का समय लगेगा। स्ट्रक्चरल ऑडिट में मौजूदा पार्किंग को असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। सेक्टर-10 लेजर वैली बनेगी दिव्यांग अनुकूल नगर निगम की बैठक में ₹2.35 करोड़ की लागत से लेजर वैली पार्क को दिव्यांगजनों के लिए सुविधाजनक बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। परियोजना के तहत हेल्पर रेलिंग, टैक्टाइल पाथवे, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रोज गार्डन और टैरेस गार्डन में बनेंगे फेस्टिवल स्पेस शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को और आकर्षक बनाने के लिए सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन और टैरेस गार्डन में विशेष फेस्टिवल स्पेस विकसित करने का प्रस्ताव भी सदन के सामने रखा जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles