spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में दो नशा सप्लायर अरेस्ट:हेरोइन और आईस बरामद, जंगल एरिया में नाकाबंदी में दबोचा; एक दिन का पुलिस रिमांड




चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अनुप निवासी सेक्टर-56, चंडीगढ़ और विजय कुमार निवासी बढ़माजरा कॉलोनी, मोहाली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) और क्रिस्टल मेथ (आईस) बरामद हुई है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पहला मामला: मलोया थाना पुलिस की टीम ने सेक्टर-39 वेस्ट स्थित जिरी मंडी के पास कच्चे रास्ते के जंगल एरिया में नाकाबंदी के दौरान अनुप को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 9.80 ग्राम क्रिस्टल मेथ (आईस) बरामद हुई, जिसे बिना किसी लाइसेंस या परमिट के रखा गया था। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दूसरा मामला: 22 अप्रैल 2026 को रात करीब 9:50 बजे पुलिस चौकी डड्‌डू माजरा की टीम ने श्मशान घाट के पास विजय कुमार को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.29 ग्राम हेरोइन पाउच सहित और 5.09 ग्राम हेरोइन बिना पाउच के बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशे को जब्त कर मालखाने में जमा करवा दिया है और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles