spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में जीरो बजट पर होंगे गुलदाउदी और रोज फेस्ट:स्पॉन्सरशिप से जुटेंगे ₹1 करोड़, एजेंसी को मिलेगा 60% विज्ञापन स्पेस




चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के दो बड़े और आयोजनों 39वें गुलदाउदी शो और 55वें रोज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी निगम इन आयोजनों पर अपने बजट से कोई राशि खर्च नहीं करेगा। दोनों कार्यक्रम जीरो बजट मॉडल के तहत आयोजित किए जाएंगे और इनका पूरा खर्च स्पॉन्सरशिप के जरिए जुटाया जाएगा। नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विभाग ने इसके लिए प्राइवेट एजेंसियों, कंपनियों, फर्मों, एनजीओ और अन्य संस्थाओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए हैं। दोनों आयोजनों पर करीब 90 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान नगर निगम ने दोनों आयोजनों के लिए करीब 1 करोड़ रुपए की स्पॉन्सरशिप जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 39वें गुलदाउदी शो के आयोजन पर करीब 20 लाख रुपए और 55वें रोज फेस्टिवल पर करीब 70 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। 39वां गुलदाउदी शो दिसंबर 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में सेक्टर-33 स्थित टेरेस्ड गार्डन में आयोजित किया जाएगा। वहीं, 55वां रोज फेस्टिवल फरवरी 2027 में सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक एजेंसियां और संस्थाएं 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक हॉर्टिकल्चर विभाग में अपना EOI जमा कर सकती हैं। खर्च उठाने वाली एजेंसी को मिलेगा 60% विज्ञापन स्पेस नगर निगम ने स्पॉन्सरशिप मॉडल के तहत चयनित एजेंसी को कुल विज्ञापन स्पेस का 60% हिस्सा देने का फैसला किया है। एजेंसी अपने ब्रांड और स्पॉन्सर कंपनियों के प्रचार के लिए इस जगह का इस्तेमाल कर सकेगी। बाकी 40% विज्ञापन स्पेस नगर निगम के पास रहेगा। गुलदाउदी शो में स्पॉन्सर को मिलेंगे ये अधिकार गुलदाउदी शो के दौरान स्पॉन्सर एजेंसी को मुख्य मंच पर विज्ञापन और स्टेज से ब्रांडिंग की घोषणा का अधिकार मिलेगा। इसके अलावा शहर के 30 राउंडअबाउट पर बैनर लगाए जा सकेंगे। गार्डन परिसर में 50 विज्ञापन डिस्प्ले बोर्ड और 4 LED स्क्रीन लगाने की अनुमति होगी। 3 हॉट एयर बैलून पर भी ब्रांडिंग की जा सकेगी। इसके अलावा एक फूड कोर्ट, एम्यूजमेंट पार्क और 20 कॉर्पोरेट या कमर्शियल स्टॉल लगाने की अनुमति दी जाएगी। रोज फेस्टिवल में ब्रांडिंग के और बड़े मौके रोज फेस्टिवल में स्पॉन्सर एजेंसी को मुख्य मंच और हैंगर टेंट पर विज्ञापन लगाने के साथ स्टेज से पब्लिक अनाउंसमेंट का अधिकार मिलेगा। शहर के 30 राउंडअबाउट पर बैनर लगाए जा सकेंगे। रोज गार्डन के चार अलग-अलग जोन में 100 विज्ञापन बोर्ड और 10 LED स्क्रीन लगाने की सुविधा होगी। इसके अलावा 5 हॉट एयर बैलून पर ब्रांडिंग, 2-3 ऑटोमोबाइल वाहनों का प्रदर्शन, 2 फूड कोर्ट, ऊंट की सवारी, एम्यूजमेंट पार्क और 60 कमर्शियल स्टॉल लगाने की अनुमति होगी। तीन-तीन दिन चलेंगे दोनों आयोजन दोनों आयोजनों में शहरवासियों और पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन और समापन समारोह के साथ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा रोज प्रिंस-प्रिंसेस और रोज किंग-क्वीन प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। फूलों की प्रदर्शनी, रंगोली, पेंटिंग, फोटोग्राफी और पतंगबाजी प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क, फूड कोर्ट और मनोरंजन की अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। पिछले दो साल से सफल रहा है स्पॉन्सरशिप मॉडल नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से जीरो बजट और स्पॉन्सरशिप मॉडल के तहत इन आयोजनों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इससे निगम के बजट पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा और शहरवासियों को बड़े स्तर के कार्यक्रम देखने को मिले।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles