spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में जिम से लौट रहे युवक को पीटा:सोने की चेन-डायमंड टॉप्स छीने, पहले की थी बहन से छेड़छाड़, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं




चंडीगढ़ सेक्टर-46 स्थित जिम से घर लौट रहे 11वीं कक्षा के एक छात्र विवेक पर हथियारों से लैस युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि छह युवकों ने छात्र को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा और उसके गले से सोने की चेन तथा कानों के डायमंड टॉप्स भी छीन लिए। मामले में घायल के पिता अश्वनी ने आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन-34 को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वह एसएसपी ऑफिस भी गए थे, लेकिन इसके बावजूद मारपीट करने वाले युवक खुलेआम बिना डरे घूम रहे हैं। पहले की थी बेटी से छेड़छाड़ अश्वनी ने आरोप लगाया कि बेटे से मारपीट करने वाले लड़के सेक्टर-46 में ही रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने उसकी छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जहां भी बेटी जाती थी, वे उसका पीछा करते थे। जब इसकी जानकारी उसके बेटे को लगी तो उसने इसका विरोध किया था। अश्वनी का आरोप है कि उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसके बेटे विवेक को अकेला देखकर पीटा। जिम से लौट रहा था घर पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 8 जून की रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच विवेक कुमार सेक्टर-46 स्थित जिम से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले उसे घेरा और फिर उस पर हमला कर दिया। घायल विवेक के पिता अश्वनी ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास डंडे और तलवारें थीं। हमलावरों ने छात्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार वार किए। घटना के दौरान एक युवक कथित तौर पर पूरी वारदात का वीडियो भी बना रहा था। पीड़ित पक्ष ने राहुल उर्फ गोरा, किरत, खुश और अरमान समेत छह लोगों पर हमले का आरोप लगाया है, जिनमें दो अज्ञात बताए गए हैं। मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट अश्वनी कुमार ने आरोप लगाया कि उसके बेटे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से कार में सवार होकर चले गए। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार के अंदर की एक वीडियो भी पोस्ट की। अश्वनी का दावा है कि वीडियो में कार के भीतर तलवार सहित अन्य हथियार साफ दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि इससे यह पता चलता है कि आरोपी वारदात की तैयारी करके आए थे और हथियार पहले से ही उनकी कार में मौजूद थे। शिकायत में अश्वनी ने कहा कि सभी आरोपी एक सफेद रंग की कार में पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार वाहन में पहले से रखे हुए थे, जिससे यह हमला पहले से प्लानिंग के तहत किया गया। उन्होंने पुलिस से सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि वीडियो से न केवल आरोपियों की पहचान की पुष्टि हो सकती है, बल्कि यह भी पता चल सकता है कि वारदात के दौरान और उससे पहले उनके पास कौन-कौन से हथियार मौजूद थे। अश्वनी ने पुलिस से आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और संबंधित वीडियो की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles