spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में नहर किनारे मिली पंजाब के स्वास्थ्यकर्मी की बाइक:परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप; लगातार चल रहा सर्च अभियान




फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में पंजाब स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल और चप्पल भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे मिली है। आशंका जताई जा रही है कि कर्मचारी ने नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कर दी। लापता कर्मचारी की पहचान पंजाब के मानसा जिले के बोहा क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सिंह (52) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए। शनिवार को उनकी मोटरसाइकिल और चप्पल गांव ब्राह्मणवाला के पास भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे मिलीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नहर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। भूपेंद्र सिंह के पिता तरसेम व बेटे कपिल ने बुढलाडा क्षेत्र के एक राजनेता पर उसके पिता पर किसी प्रकार का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। मानसिक रूप से किया जा रहा था परेशान कपिल ने बताया कि उसके पिता की बोहा में ड्यूटी है। वे हेल्थ डिपार्टमेंट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। उनका आरोप है कि कुछ सहकर्मियों की शिकायतों के आधार पर उसके पिता भूपेंद्र सिंह पर अनावश्यक दबाव डाला गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। परिजनों का मानना है कि इसी दबाव के चलते उन्होंने नहर में कूदने जैसा कदम उठाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कपिल ने बताया कि उनके पिता का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नहर में लगातार चलाया जा रहा सर्च अभियान पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नहर क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए स्थानीय प्रशासन तथा गोताखोरों की सहायता ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles