![]()
चंडीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के गैंग के 3 गुर्गों को अरेस्ट किया है। ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को विदेशी हथियारों और कारतूसों समेत दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से गोल्डी ढिल्लों द्वारा रची जा रही एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया गया। आरोपियों की पहचान हैप्पी चिब (20), राहुल कुमार (24) और वंश शर्मा (19) के रूप में हुई है। तीनों जम्मू के सांबा जिले के रहने वाले हैं और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी गोल्डी ढिल्लों के साथ एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लीकेशन के जरिए संपर्क में थे। इन्हें विदेश में बैठे गैंगस्टर से सीधे निर्देश मिल रहे थे। पुलिस अब इनके मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों की भी जांच कर रही है। गुप्त सूचना पर बिछाया जाल एसपी मनजीत ने बताया ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी कि गोल्डी ढिल्लों गैंग के तीन सदस्य ऑटोमैटिक पिस्टलों से लैस होकर चंडीगढ़ और ट्राइसिटी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुल्लांपुर क्षेत्र से चंडीगढ़ में प्रवेश करने वाले रास्ते पर जाल बिछाया। पुलिस ने पीछा कर बाइक पर सवार तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से एक विदेशी निर्मित C-47 नौ एमएम पिस्टल, एक .32 बोर पिस्टल और कुल 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना क्राइम में एफआईआर नंबर 20, दिनांक 20 जून 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-11 कैशियर मर्डर केस से जुड़े तार पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट शॉप के कैशियर जानकी दास हत्याकांड में गिरफ्तार किए जा चुके आरोपियों के करीबी सहयोगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये तीनों आरोपी सनी मेहरा और अमित कुमार के साथ जम्मू से पंजाब आए थे। गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर पूरे ग्रुप को दो मॉड्यूल में बांटा गया था। पहला मॉड्यूल, जिसमें आर्यन शर्मा, सनी मेहरा और अमित कुमार शामिल थे, ने सेक्टर-11 में कैशियर की हत्या को अंजाम दिया था। इस मॉड्यूल के सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं दूसरा मॉड्यूल, जिसमें हैप्पी चिब, राहुल कुमार और वंश शर्मा शामिल थे, पंजाब में रहकर गोल्डी ढिल्लों के अगले आदेश का इंतजार कर रहा था। पहले मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद गोल्डी ढिल्लों ने इन्हें चंडीगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए थे और इन्हें जल्द ही नया टारगेट दिया जाना था। इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हैप्पी चिब पर हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे मामलों सहित कई एफआईआर दर्ज हैं। वह पहले भी जम्मू पुलिस द्वारा कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। राहुल कुमार के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के मामलों में केस दर्ज हैं। वंश शर्मा के खिलाफ भी मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों से क्या बरामद हुआ -एक विदेशी निर्मित C-47 नौ एमएम पिस्टल -एक .32 बोर पिस्टल -कुल 9 जिंदा कारतूस -वारदात में इस्तेमाल की जा रही बाइक
Source link
चंडीगढ़ में गोल्डी ढिल्लों गैंग का दूसरा मॉड्यूल बेनकाब:3 गुर्गे हथियारों समेत अरेस्ट, कैशियर मर्डर केस से जुड़ा कनेक्शन; नई वारदात की फिराक में थे







