चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने गैंगस्टर बंबीहा और लकी पटियाल गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को अ रेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान इंदिरा कालोनी निवासी कांडू और राहुल उर्फ रैली के रूप में हुई है। पुलिस ने एक पिस्टल और एक देसी कट्टा समेत कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी कांडू का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। दोनों आरोपियों को बुधवार कोर्ट में पेश किश गया जहां से उन्हे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी कांडू मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर चंडीगढ़ में गैंगस्टरों के गुर्गों को सप्लाई करते थे। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना के तहत शहर में हथियार पहुंचाने आए थे। गुप्त सूचना पर रची गई पूरी प्लानिंग ऑपरेशन सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि सप्लायर बंबीहा और लकी पटियाल गैंग के सदस्यों को हथियार देने के लिए चंडीगढ़ आ रहे है। यह सूचना इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों को मिली, जिन्होंने तुरंत इसकी जानकारी डीएसपी विकास श्योकंद को दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों और इंस्पेक्टर एडमिन जसपाल सिंह कह अगुवाई में टीम का गठन किया गया। मंगलवार देर रात नाकाबंदी कर दबोचा मंगलवार देर रात पुलिस टीम ने मौली जागरां और हल्लो माजरा रोड के आसपास नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति जंगल की तरफ जाता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह भागने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर ऑपरेशन सेल में ले जाकर पूछताछ की गई। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से लाते थे अवैध हथियार सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह पहले भी चंडीगढ़ में 6 से 7 हथियार सप्लाई कर चुका है। वह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाकर स्थानीय गैंगस्टरों तक पहुंचाता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किन-किन लोगों को हथियार दिए और उन हथियारों का इस्तेमाल किन वारदातों में होना था। ऑपरेशन सेल इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Source link
