![]()
चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्थानीय बदमाशों और आपराधिक तत्वों को जरूरत पड़ने पर हथियार और अन्य लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करवाते थे। इन आरोपियों को डीआईजी राजीव रंजन सिंह अगुवाई में इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की सपुरविजन में पकडा गया है। अपराधियों को हथियार उपलब्ध करवाते ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर जसपाल को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं और स्थानीय अपराधियों को हथियार उपलब्ध करवा रहे हैं। सूचना के आधार पर ऑपरेशन सेल की टीम ने अभियास उर्फ अभिषेक (23) निवासी मौलीजागरां, चंडीगढ़ को फेज-2 के पास बीएसएनएल मोड़ से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना-31 में एफआईआर आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आए दो और साथी पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अभियास से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जो अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। अभियास की निशानदेही पर 10 जून को पुलिस ने विकास उर्फ बत्ती (20) निवासी डीएमसी कॉलोनी, चंडीगढ़ को सेक्टर-43 स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पीछे टी-प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद 15 जून को पुलिस ने तैयब उर्फ चेतन (20) निवासी मनीमाजरा को किशनगढ़ चौक के पास स्लिप रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इन आरोपियों में पहले से अपराधिक केस दर्ज अभियास: मुख्य आरोपी अभियास के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण, धमकी, सरकारी कर्मचारी पर हमला और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में कई एफआईआर दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास (307), अपहरण (365), अवैध हथियार रखने और गैंगवार से जुड़े मामले शामिल हैं। विकास उर्फ बत्ती: दूसरे आरोपी विकास उर्फ बत्ती के खिलाफ भी पहले से 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार रखने और गैंग गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ मालोया और सेक्टर-39 थाना क्षेत्रों में कई एफआईआर दर्ज हैं। तैयब: तीसरे आरोपी तैयब उर्फ चेतन के खिलाफ पंचकूला में लूट और चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। नेटवर्क की कर रही तलाश पुलिस आरोपी ट्राइसिटी क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए जाते थे और इन्हें किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह के तार किसी बड़े हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
Source link
चंडीगढ़ में अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई गैंग के गिरफ्तार:3 पिस्टल-2 जिंदा कारतूस बरामद, अभियास पर दर्ज 19 आपराधिक मामले, अपराधियों को हथियार उपलब्ध करवाते







