Related Posts

चंडीगढ़ प्रशासन में एक IAS ने किया ज्वाइन:IAS हरप्रीत को 4 विभागों की जिम्मेदारी; अनुराधा चगती को लेबर विभाग का अतिरिक्त प्रभार




चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिकारियों के विभागों में बड़ा बदलाव किया है। हाल ही में प्रशासन में शामिल हुए IAS अधिकारी हरप्रीत सिंह सूडान को कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की मंजूरी के बाद पर्सोनेल विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए। नए आदेशों के तहत प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। IAS हरप्रीत सिंह सूडान को 4 बड़ी जिम्मेदारियां प्रशासन में नई नियुक्ति के बाद IAS हरप्रीत सिंह सूडान को शहर के सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास और नगर निगम से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार दिया गया है। उन्हें सेक्रेटरी, सोशल वेलफेयर एंड विमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, चेयरमैन, चाइल्ड एंड विमेन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन चेयरमैन, एससी, बीसी एंड माइनॉरिटीज फाइनेंशियल एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्पेशल कमिश्नर, नगर निगम चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जिम्मेदारियों के बाद CSS अधिकारी अनुराधा एस. चगती को पहले तीन प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, IAS प्रदीप कुमार को नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर पद के प्रभार से हटा दिया गया है। अनुराधा चगती को लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट का अतिरिक्त प्रभार प्रशासनिक फेरबदल के तहत CSS अधिकारी अनुराधा एस. चागती को उनके मौजूदा विभागों के साथ सेक्रेटरी, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब वह इस विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। इस बदलाव के बाद IAS दीपप्रवा लाकड़ा को लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। नगर निगम और सामाजिक कल्याण विभाग पर रहेगा फोकस प्रशासन में हुए इस फेरबदल के बाद अब नगर निगम, सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास और कमजोर वर्गों से जुड़े विभागों में कामकाज की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के पास होगी। हरप्रीत सिंह सूडान को नगर निगम में स्पेशल कमिश्नर की जिम्मेदारी मिलने के बाद शहर से जुड़े विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और निगम के प्रशासनिक कामकाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वहीं, सामाजिक कल्याण और महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभागों में भी नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें