Related Posts

चंडीगढ़ नगर निगम की FCC बैठक आज:एक साथ आएंगे 73 एजेंडे, ₹15 करोड़ के विकास कार्यों पर लगेगी मुहर; AAP उठाएगी सवाल




नगर निगम (एमसी) की एक महीने से लंबित FCC की बैठक बुधवार को होगी। वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की बैठक और 29 जून को प्रस्तावित नगर निगम सदन की बैठक में कुल 73 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें 65 मुख्य एजेंडे और 8 सप्लीमेंट्री एजेंडे शामिल हैं। इन प्रस्तावों पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है। अधिकांश प्रस्ताव शहर में पेवर ब्लॉक लगाने, सीवरेज व्यवस्था मजबूत करने, फुटपाथों के निर्माण, टो वॉल और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे विकास कार्यों से जुड़े हैं। नगर निगम एजेंडे में 73 प्रस्ताव: – एक महीने बाद हो रही अहम बैठक नगर निगम की आम बैठक और एफएंडसीसी की बैठक पिछले करीब एक महीने से नहीं हुई थी। ऐसे में बड़ी संख्या में लंबित प्रस्ताव अब एक साथ सदन के सामने रखे जाएंगे। निगम प्रशासन को उम्मीद है कि प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद कई विकास कार्यों को गति मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें