Related Posts

चंडीगढ़ में ट्रांसफार्मर लाइन बिछाते टूटी पाइपलाइन:दुकानों के पीछे सड़क पर भरा पानी; अफसर बोले-कल तक पाइप होगी ठीक




चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में नए बिजली ट्रांसफार्मर के लिए अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन टूट गई। पाइप क्षतिग्रस्त होने से दुकानों के पीछे की सड़क पर पानी भर गया, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर के लिए भूमिगत केबल बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान खुदाई करते समय टर्शरी वाटर पाइपलाइन टूट गई और देखते ही देखते आसपास के इलाके में पानी फैल गया। मौके पर पहुंचे पार्षद देवेंद्र सिंह बबला घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र की पार्षद हरप्रीत कौर बबला के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बबला मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत बुलाया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विकास कार्य के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई, जिसके कारण यह समस्या पैदा हुई। अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश देवेंद्र सिंह बबला ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के दौरान मौजूदा बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में जिम्मेदारी और समन्वय के साथ काम किया जाना जरूरी है, ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। गुरुवार तक मरम्मत का दावा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों ने दावा किया है कि गुरुवार तक पाइपलाइन को पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा और इलाके में पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें