spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में बंकबाजों पर शिकंजा:हर पीरियड में होगी चेक अटेंडेंस; पेरेंट्स को जाएगा कॉल, VIDEO वायरल होने के बाद सख्ती




चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अब स्कूल समय के दौरान बिना अनुमति के बाहर नहीं जा सकेंगे। शिक्षा विभाग ने छात्रों की आवारागर्दी रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत स्कूल आवर्स के दौरान प्रिंसिपल की लिखित अनुमति के बिना कोई भी छात्र स्कूल गेट से बाहर नहीं निकल पाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के अभिभावकों को तुरंत फोन कर इसकी जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं, जिन्हें सभी सरकारी स्कूलों में सख्ती से लागू किया जाएगा। स्टूडेंटस के आपत्तिजनक वीडियो हुए थे वायरल हाल ही में स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक छात्र और छात्रा का पार्क में आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने डीपीआई कार्यालय में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मांग की थी कि स्कूल समय के दौरान यूनिफॉर्म में पार्कों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले छात्रों को रोकने के लिए सख्त और जरूरी कदम उठाए जाएं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी ऑर्डर में यह 7 बातें कहीं गई है:- चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों की 5 बड़ी खासियतें



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles