चंडीगढ़ शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए मेयर सौरभ जोशी ने मुंबई के साथ एक अहम एक्सचेंज प्रोग्राम का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत एलिवेटेड वॉकवे, स्टूडेंट सपोर्ट सिस्टम और शहरी विकास से जुड़े ज्ञान के आदान-प्रदान पर खास फोकस किया जाएगा। मेयर सौरभ जोशी ने मुंबई नगर निगम (BMC) का दौरा कर मुंबई की मेयर रितु तावड़े, वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा भी मौजूद रहे। एलिवेटेड वॉकवे पर फोकस बैठक में शहर में एलिवेटेड वॉकवे और नेचर ट्रेल बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। योजना के तहत पार्कों, ग्रीन बेल्ट और कुछ शहरी क्षेत्रों में ऊंचे पैदल रास्ते बनाए जा सकते हैं। इससे लोग हरियाली का अलग अनुभव ले सकेंगे, वहीं जमीन पर मौजूद पेड़-पौधों को नुकसान भी नहीं होगा। यह पहल सुरक्षित पैदल आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूल शहरी विकास को बढ़ावा देगी। छात्रों के लिए हेल्पलाइन मेयर जोशी ने मुंबई में रहने वाले चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के छात्रों के लिए स्टूडेंट हेल्पलाइन/ फैसिलिटेशन डेस्क शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा। इसके जरिए छात्रों को ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा, आवास, पढ़ाई और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़ी जानकारी और मदद मिल सकेगी। नॉलेज एक्सचेंज प्रोग्राम एक बड़ा परिणाम दोनों शहरों के बीच प्रोफेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम का प्रस्ताव रहा। इसके तहत तकनीकी विजिट, वर्कशॉप और विशेषज्ञों का आदान-प्रदान होगा। इसमें शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी की सप्लाई, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर मैनेजमेंट, कचरा प्रबंधन, पब्लिक हेल्थ और ई-गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा।
Source link
