spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ की सुखना लेक का बढ़ा जलस्तर:तेज बारिश हुई तो खोलने पड़ सकते हैं फ्लड गेट; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट




चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई तेज बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि यदि कैचमेंट एरिया में एक और दिन भारी बारिश होती है तो अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने पड़ सकते हैं। प्रशासन ने झील के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासन के अनुसार सुखना लेक का जलस्तर बढ़कर 1157 फीट तक पहुंच गया है। पहाड़ी क्षेत्रों और कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण झील में पानी का प्रवाह बढ़ा है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे झील के किनारे और जलभराव वाले निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं। भारी बारिश के दौरान नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। 24 घंटे में 46.1 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना मौसम विभाग के अनुसार शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 46.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन में सामान्य से अधिक बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून सीजन में अब तक 206.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से अधिक है। विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles