spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ की पेड पार्किंग व्यवस्था पर नगर निगम की सख्ती:अब हर वाहन चालक को पर्ची देना अनिवार्य, नियमित होगी औचक जांच




शहर की पेड पार्किंग व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने निगरानी बढ़ा दी है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर अब शहर के सभी पार्किंग स्थलों पर नियमित निरीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य पार्किंग संचालन में अनियमितताओं पर रोक लगाना और लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। हर वाहन चालक को पार्किंग पर्ची देना होगा अनिवार्य अटेंडेंट को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक वाहन चालक को अनिवार्य रूप से पार्किंग पर्ची जारी की जाए। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एमसी वनपास का पीओएस मशीन से होगा सत्यापन नगर निगम ने पार्किंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एमसी वनपास धारकों के वाहनों का प्रवेश बिंदु पर पीओएस मशीन के माध्यम से सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पीओएस मशीनों की कार्यप्रणाली की भी जांच की और यह सुनिश्चित किया कि वनपास धारकों का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है। प्रवेश और निकास व्यवस्था की भी हुई समीक्षा पार्किंग स्थलों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर अटेंडेंट की तैनाती, पीओएस मशीनों के संचालन और टिकट वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि पार्किंग संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक सुविधा से जुड़े सभी मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। भविष्य में किसी भी निरीक्षण के दौरान लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों और पार्किंग अटेंडेंट के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का मानना है कि नियमित निगरानी से पार्किंग व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों की शिकायतों में कमी आएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles