हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के युवक का शव मिला था। मोहाली के तिड़ा गांव के हरिंद्र सिंह को वारदात के दिन चंडीगढ़ अपनी कार में घूमते हुए देखा गया है। कार में 2-3 अन्य लोग भी दिखाई दिए हैं। लेकिन वारदात के बाद कार गायब हो गई, जिसका कोई सुराग अभी तक नहीं लगा है। मोहाली के तीड़ा गांव का हरिंद्र सिंह खेतीबाड़ी करता था। जो नशा का आदी होने के कारण परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा था। लत छोड़ने के बाद वह घर का काम संभालने लगा था। उसी के बाद उसके पैर में दर्द रहने लगा तो वह चंडीगढ़ अस्पताल से दवाई लेने लगा। 28 अप्रैल को वह घर से दवा लेने के लिए निकला। जिसका पंचकूला पुलिस को रायपुर रानी में 29 अप्रैल को शव मिला। हरिंद्र की 4 साल पहले शादी हुई थी, उसकी एक डेढ साल की बेटी है। घटनास्थल से 3 किलोमीटर तक दिखी कार
जांच में पुलिस की 7 टीमें लगी हुई हैं। हालांकि अभी तक किसी के हाथ वो कड़ी नहीं लगी है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। जिस जगह पर हरिंद्र का शव मिला है, उसके 3 किलोमीटर एरिया में हरिंद्र की कार दिखाई दी है। लेकिन उसके बाद कार नहीं दिखी। ऐसा लग रहा है कि रात के समय मात्र 7 मिनट के दौरान हरिंद्र के शव को वहां पर फैंका गया है। हैरत की बात यह है कि पंचकूला-चंडीगढ़ व आसपास के किसी भी टोल से कार नहीं गुजरी। पुल के नीचे मिला था शव हरिंद्र का शव रायपुर रानी थाना के गांव खेतपुराली में पुल के नीचे शव पड़ा हुआ मिला। जिस जगह से शव मिला है, वहां से पुल की ऊंचाई करीब 100 फीट है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि किसी ने इसे ऊपर से फैंककर मारा है या फिर हत्या के बाद पुल से फैंका गया है। हालांकि परिवार के अनुसार उसकी किसी के साथ भी दुश्मनी नहीं थी। पेट-छाती पर घसीटने के निशान मृतक पाए गए युवक के सिर व लेफ्ट साइड के कंधे पर चोट के गहरे निशान हैं। वहीं चेहरे पर भी 2 चोट के निशान मिले हैं। वहीं कमर व छाती-पेट पर रगड़-घिसट के निशान बने हुए हैं। जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। परिवार कोई दुश्मनी नही बता रहा है लेकिन सवाल यह खड़ा है कि चंडीगढ़ जाने के लिए निकला हरिंद्र रायपुररानी एरिया में कैसे पहुंचा।
Source link
चंडीगढ़ और वारदात स्थल दिखी पंजाब के हरिंद्र की कार:शव मिलने के 3 किलोमीटर एरिया के बाद गायब, पुलिस की टीमें कर रहीं सर्च
