spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नया शॉर्टकट रूट आज खुलेगा:एयरपोर्ट की दूरी 5 किमी घटेगी, 125 करोड़ की लागत से तैयार हुआ वैकल्पिक मार्ग




मोहाली की ओर से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को आज से बड़ी राहत मिलने जा रही है। एयरपोर्ट के लिए तैयार किया गया नया वैकल्पिक (शॉर्टकट) मार्ग आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस नए रूट के शुरू होने से एयरपोर्ट तक पहुंचने की दूरी करीब 5 किलोमीटर कम हो जाएगी और ट्रैफिक दबाव भी घटेगा। फिलहाल पंजाब और हरियाणा से आने वाले अधिकांश वाहन चालक पीआर-7 मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। नए मार्ग के चालू होने के बाद मौजूदा सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और यात्रियों का समय व ईंधन दोनों बचेंगे। 125 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क गमाडा (GMADA) ने करीब 125 करोड़ रुपए की लागत से यह सड़क तैयार की है। 164 फीट चौड़े इस मार्ग के शुरू होने से एयरपोर्ट तक की दूरी 11.6 किलोमीटर से घटकर लगभग 8.5 किलोमीटर रह जाएगी। अभी लोगों को फेज-11 से आईआईएसईआर लाइट प्वाइंट और एयरपोर्ट चौक से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। नया मार्ग खुलने के बाद यह अतिरिक्त दूरी खत्म हो जाएगी। साथ ही एयरपोर्ट रोड से पटियाला और राजपुरा जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। चंडीगढ़ से शॉर्ट रूट की योजना अब भी अधर में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सेक्टर-47 और सेक्टर-48 से एयरपोर्ट तक सबसे छोटा मार्ग बनाने की योजना अभी तक जमीन अधिग्रहण के विवाद में फंसी हुई है। पंजाब सरकार ने इस परियोजना के लिए जरूरी जमीन अधिग्रहित करने से इनकार कर दिया था, जबकि चंडीगढ़ प्रशासन भी किसानों के विरोध के कारण अपने हिस्से की जमीन नहीं ले सका। 80 जमीन मालिकों ने नही दी जमीन करीब 80 जमीन मालिकों ने बातचीत नीति (नेगोशिएशन पॉलिसी) के तहत जमीन देने से मना कर दिया था। प्रशासन ने इस परियोजना के लिए 106.69 करोड़ रुपए का बजट तय किया था, लेकिन मामला अभी लंबित है। इस संबंध में अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles