![]()
पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला को इंडोनेशिया से डिपोर्ट करवाकर भारत ले आई। रविवार शाम उसे मुंबई से फ्लाइट के जरिए मोहाली एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर पहले से तैनात एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अपने कब्जे में लिया और पूछताछ के लिए रवाना हो गई। बारिश के बावजूद मोहाली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। गैंगस्टर को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सीधे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अब उससे पंजाब में हुई कई वारदातों, उसके नेटवर्क, विदेश भागने में मदद करने वालों और उसके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी। 25 से अधिक मामले में है दर्ज पुलिस के अनुसार, जोबनजीत बिल्ला वर्ष 2025 में अमृतसर की होमलैंड हाइट्स सोसाइटी में हुई फायरिंग की घटना का भी आरोपी है। इसके अलावा उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। लंबे समय से वह अलग-अलग देशों में ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। 20 जुलाई को इंडोनेशिया में पकड़ा गया एजीटीएफ के एसपी बिक्रम बराड़ ने बताया कि पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान के तहत जोबनजीत को 20 जुलाई को इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कानूनी और प्रत्यर्पण (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया पूरी की गई। रविवार को उसे मुंबई लाया गया, जहां से पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर मोहाली लेकर पहुंची।
उत्तर प्रदेश के पते पर फर्जी पासपोर्ट पुलिस जांच के अनुसार, बिल्ला ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पते पर फर्जी पहचान के जरिए पासपोर्ट बनवाया। जनवरी 2025 में वह उसी पासपोर्ट पर भारत छोड़कर विदेश भाग गया। फरारी के दौरान उसने अंगोला, जॉर्जिया, तुर्किये, अजरबैजान और आखिर में इंडोनेशिया में ठिकाने बदले। 20 जुलाई को इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर जकार्ता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसे अरेस्ट किया गया।
Source link
गैंगस्टर बिल्ला को पुलिस फोर्स लेकर पंजाब पहुंची:होमलैंड हाइट्स फायरिंग समेत 25 से ज्यादा केस, अमृतसर पुलिस लेगी रिमांड जल्द







