spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर:फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा, 2 हिस्सा में बंटा शरीर; छत्तीसगढ़-यूपी के रहने वाले थे




हरियाणा के गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला। इसका खुलासा तब हुआ जब युवती के कॉल रिसीव नहीं करने पर परिवार वालों ने मामले की जानकारी सेक्टर-56 थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस परिवार की ओर से बताए गए एड्रेस सेक्टर-55 में पहुंची, जहां युवती किराए पर रहती थी। कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि रेलवे ट्रैक पर उसके बॉयफ्रेंड का शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद पता चला कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक निवासी भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। वर्तमान में वह गुरुग्राम में रहता था। उसकी गर्लफ्रेंड इशाका थी, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… जीआरपी को मिली रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बाबूलाल ने बताया कि रविवार की दोपहर उन्हें स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जब वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक युवक की डेडबॉडी दो टुकड़ों में बंटी हुई थी। शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। कागजात से हुई पहचान, युवती की हत्या का पता चला जांच अधिकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई है। वह सेक्टर-59 में एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था। इसी दौरान पता चला कि कुछ देर पहले ही श्रेष्ठ मलिक एक लड़की का मर्डर करके आया था। इसके बाद उसने सुसाइड किया है। इस बारे में हमने सारी डिटेल सेक्टर-56 थाना प्रभारी के साथ शेयर की है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने भी जांच शुरू की सेक्टर-56 थाना के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। अभी युवती इसकी दोस्त थी या अनजान थी, इस बारे में पुष्टि के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हमने युवती के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। मौके पर पुलिस की टीमें जांच कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles