हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक की संदूक में बंद अर्धनग्न डेडबॉडी मिली। ये बेरहमी से मर्डर का मामला है। गले को धारदार हथियार से काटा गया, जबकि चेहरा और शरीर के अन्य अंग जलाए गए। शव फूल चुका था। शरीर से शर्ट गायब थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदूक से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। फिलहाल, पुलिस युवती की तलाश कर रही है, जबकि दो युवकों को इस मामले में अरेस्ट किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से शादी करना चाह रही थी। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी पुलिस टीम ने शिकायत के आधार पर जांच करते हुए बंजारा मार्केट गुरुग्राम के पास रहने वाले मोहम्मद मिराज और सोनू कुमार को हिरासत में लिया है। मिराज बिहार के सहरसा का रहने वाला है जबकि सोनू बिहार के मुजफ्फरपुर का है। दोनों से पूछताछ जारी है।
Source link
