गुरुग्राम शहर में सेक्टर 102A स्थित प्रीमियम सोसाइटी अडानी ऑयस्टर में बेसमेंट पार्किंग में लैंटर का एक बड़ा हिस्सा यहां खड़ी कारों पर गिर गया। लैंटर के टुकड़े गिरने की आवाज सुनकर पार्किंग में गाड़ी निकाल रहे रेजिडेंट्स घबराकर बाहर की तरफ भागे और अपनी जान बचाई। लैंटर के भारी टुकड़े और प्लास्टर गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रेजिडेंट्स के मुताबिक टावर एच की B1 बेसमेंट पार्किंग में यह हादसा हुआ है। जहां लैंटर का एक बड़ा हिस्सा भारी-भरकम प्लास्टर के साथ अचानक नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह लैंटर के टुकड़े गिरे, वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। घटना के बाद से पूरी सोसाइटी के रेजिडेंट्स में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
गुरुग्राम में लग्जरी सोसाइटी अडानी-ओएस्टर में गिरा लैंटर का हिस्सा:बेसमेंट पार्किंग में हादसा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे रेजिडेंट्स
