spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में रोडवेज बस ने राहगीरों को कुचला,VIDEO:एक की मौत; ट्रेनिंग लेने आया युवक लेकर भागा, गुस्साई भीड़ ने पथराव किया




गुरुग्राम के सेक्टर-37 में शुक्रवार को रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल की एक बस बेकाबू हो गई और पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बस को अपनी ओर आता देख कई लोगों ने कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ड्राइवर को बस रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। बस कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती रही। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस नए ड्राइवरों की ट्रेनिंग के लिए डिपो से निकली थी। लंच ब्रेक के दौरान ट्रेनिंग लेने आया एक युवक किसी को बिना बताए बस लेकर निकल गया। लोगों को टक्कर मारने के बाद युवक लेजर वैली पार्क के पास बस खड़ी कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की तस्वीरें… इंचार्ज बोले- ट्रेनिंग लेने गए थे नए ड्राइवर मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सतना निवासी रवि शंकर (56) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-37 स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। ट्रेनिंग इंचार्ज सुरेश ने बताया कि बस को इंस्पेक्टर विद्यानंद की निगरानी में ट्रेनिंग रूट पर भेजा गया था। बस सुबह करीब 10:30 बजे डिपो से निकली थी। सामान्य दिनों में इस रूट पर दूसरी बस जाती है, लेकिन उसके खराब होने के कारण इस बस को भेजा गया। डिपो से उस समय दो ट्रेनिंग बसें रवाना की गई थीं। इनमें एक बस में 16 और दूसरी में 15 ट्रेनी ड्राइवर सवार थे। ट्रेनी ड्राइवरों के इस बैच की 35 दिन की ट्रेनिंग 18 मई से शुरू हुई थी, जो 21 जून को पूरी होनी थी। बस अड्डे से सेक्टर-14, इफको चौक होते हुए सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क तक इसका निर्धारित रूट था। इंस्पेक्टर बोले- लंच के दौरान लेकर भागा युवक इंस्पेक्टर विद्यानंद ने बताया कि दोपहर के समय वे बस से नीचे छांव में सभी ट्रेनी ड्राइवरों के साथ लंच कर रहे थे। इसी दौरान कादीपुर का रहने वाला ट्रेनी ड्राइवर भारत अचानक से बस को लेकर भाग गया। वे दूसरी बस से उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वो आउट रूट पर अकेले ही बस को लेकर पहुंच गया। एक्सीडेंट के बाद उन्हें पता चला कि खांडसा रोड के पास बस ने कई लोगों को कुचल दिया। SHO बोले- जल्दी आरोपी को पकड़ लेंगे सेक्टर-10 थाना के SHO दिलबाग ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। रोडवेज के अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है। आरोपी ड्राइवर का पता नहीं चला है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। जानिए CCTV में क्या दिख रहा… घटना के दो सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में पैदल जा रहे रवि शंकर और एक व्यक्ति को कुचलकर आगे निकलती हुई दिख रही है। दूसरे वीडियो में बस गली की ओर मुड़ गई और वहां खड़े एक लोडिंग ऑटो से टकराने से बाल-बाल बची। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो को धक्का देकर किनारे किया। इसके बाद लोगों की भीड़ ने ड्राइवर को बस से नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह बस को आगे बढ़ाने लगा। इससे नाराज लोगों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles