spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में मध्य प्रदेश के युवक के सुसाइड में खुलासा:मरने से पहले भाई को फोन पर बोला-पत्नी ने थप्पड़ मारे, सालों को बुलाकर पिटवाया




गुरुग्राम में हुकुम अहीरवाल सुसाइड मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक के परिजनों का कहना है कि बीवी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। सुसाइड से पहले हुकुम ने घर पर फोन करके कहा था कि बीवी ने उसे थप्पड़ मारे और अपने भाइयों को बुलाकर पिटवाया है। 3 साल पहले शुरू हुई एक वैवाहिक जिंदगी का अंत इस तरह दर्दनाक होगा, यह परिवार वालों ने नहीं सोचा था। मृतक के परिजनों की कहानी ने इस पूरे मामले में पत्नी और उसके मायके वालों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी के बाद से शुरू हुआ कलह जानकारी के अनुसार, मृतक हुकुम अहीरवाल की शादी करीब 3 साल पहले मध्यप्रदेश के दमोह की रहने वाली रज्जी से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि पत्नी रज्जी, हुकुम के साथ रहने को राजी नहीं थी। शादी के बाद वह मुश्किल से 6-7 महीने ही अपने ससुराल में रुकी थी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई और वापस लौटने से इनकार कर दिया। मायके में पैदा हुआ बच्चा इस बीच दोनों का एक बच्चा भी हुआ, जो अब दो साल का है। बच्चे का जन्म भी रज्जी के मायके में ही हुआ था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच दूरियां और बढ़ गईं। रज्जी किसी भी सूरत में ससुराल नहीं जाना चाहती थी। पंचायत के फैसले के बाद गुरुग्राम आए हुकुम लगातार अपनी पत्नी और बच्चे को वापस लाने का प्रयास कर रहा था। करीब एक महीने पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के लिए एक सामाजिक पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दबाव और समझाने-बुझाने के बाद रज्जी वापस आने के लिए तैयार तो हुई, लेकिन उसने एक बड़ी शर्त रख दी। रज्जी ने साफ कह दिया कि वह हुकुम के पैतृक घर या ससुराल में नहीं रहेगी, बल्कि उसे गुरुग्राम में रहना होगा। सरहोल में पत्नी और बच्चे के साथ रहने लगा पत्नी की जिद के आगे झुकते हुए हुकुम उसे लेकर गुरुग्राम के सरहोल इलाके में आकर रहने लगा। दरअसल, सरहोल में ही रज्जी का भाई और उसका पूरा परिवार भी रहता था। हुकुम को लगा था कि शायद यहां रहने से उसकी बिखरती हुई गृहस्थी दोबारा पटरी पर लौट आएगी, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह फैसला उसकी जिंदगी का आखिरी फैसला साबित होगा। आखिरी फोन कॉल में भाई को बताया दर्द मृतक के भाई कपिल ने बताया कि घटना वाले दिन हुकुम ने सरहोल स्थित कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड से ठीक पहले उसने घर कॉल किया था। उसने बताया कि हुकुम का फोन आया था और वह बेहद डरा हुआ और रो रहा था। फोन पर हुकुम ने रोते हुए कहा, “बीवी ने थप्पड़ मारे और सालों को बुला कर मेरे साथ बहुत बुरी तरह मारपीट की है। ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे। पत्नी से तंग आकर किया सुसाइड भाई का आरोप है कि रज्जी और उसके भाइयों ने हुकुम को इस कदर प्रताड़ित और जलील किया कि उसके पास सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। फोन कटने के कुछ ही देर बाद हुकुम ने कमरे में फंदा लगा लिया। जब तक परिजन को पता चलता तब तक हुकुम की मौत हो चुकी थी। दो दिन पहले पत्नी को फोन दिलवाया हुकुम ने दो दिन पहले ही पत्नी रज्जी को नया स्मार्टफोन दिलाया था और उसकी इंस्टाग्राम आईडी भी बनवाई थी। इसमें रज्जी ने पांच वीडियो बनाकर अपलोड किए। इसमें से दो रील खुद की, एक बहन की और एक बच्चे की वीडियो शामिल हैं। हालांकि हुकुम का इसमें कोई फोटो या वीडियो नहीं था। पुलिस जांच कर रही इस बारे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सज्जन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का केस है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाना बताया गया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड चेक करवाई जाएगी। जांच में अगर कोई दोषी मिलेगा, तो नियमानुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles