Related Posts

गुरुग्राम में पेट्रोल पंप के पास मिला युवक का शव:गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका, पुलिस-फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद




गुरुग्राम जिले के सिकंदरपुर बड़ा गांव नायरा पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक युवक के गले पर निशान दिखाई दे रहे हैं। जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने गला घोंटकर उसे मार दिया होगा। नीले रंग की टीशर्ट हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही युवक की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग का शॉर्ट्स (हाफ पैंट) पहना हुआ है। फिलहाल पुलिस की फॉरेंसिक टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी है, ताकि उसके परिजनों से संपर्क किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें