spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में पुलिस ने 34 गुम हुए मोबाइल बरामद किए:मालिकों को लौटाए, 5 लाख रुपए कीमत, साइबर ठगी से बचाव के उपाए बताए




गुरुग्राम जिले में मानेसर पुलिस जोन की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने आम नागरिकों के गुम हुए 34 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। इनमें से 24 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए हैं। बता दे कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश पर की गई। साइबर सेल मानेसर की टीम ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर इन गुम हुए फोनों को ट्रैक किया।
पुलिस ने गुम हुए फोनों को ढूंढ निकाला गुरुग्राम पुलिस के चारों जोन पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और मानेसर की साइबर सेल टीमें लगातार इस दिशा में काम कर रही हैं। मानेसर जोन में सहायक उप निरीक्षक धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इन मोबाइल फोनों को ढूंढ निकाला। साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए मोबाइल फोन मालिकों को सौंपने के लिए DCP मानेसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए और उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया। पुलिस ने की लोगों से अपील अधिकारियों ने बताया कि आज के समय में मोबाइल फोन लोगों की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसमें कई जरूरी दस्तावेज और निजी जानकारी सुरक्षित रहती है। ऐसे में फोन खोने पर व्यक्ति को आर्थिक के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी होती है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जाकर अपने फोन का IMEI नंबर ब्लॉक कराएं, ताकि फोन को ट्रैक कर वापस पाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles