![]()
गुरुग्राम में तीन दिन पहले पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिकों से पुलिस पूछताछ में चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। इन्होंने पुलिस के सामने अपने मददगारों के नाम उगले और गुरुग्राम के साथ दिल्ली एनसीआर में छिपकर रह रहे 100 से ज्यादा अवैध तरीके से भारत आए लोगों के बारे में जानकारी दी है। इस इनपुट के बाद गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीमें बताई गई लोकेशनों पर संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। इन्होंने खुलासा किया कि एजेंटों की मदद से प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपये लेकर भारत-बांग्लादेश सीमा पार कराई जाती है। इन सभी 13 बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। जहां से इन्हें डिपोर्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। डिटेंशन सेंटर भेजने से पहले पुलिस की अपराध शाखा इनसे लंबी पूछताछ कर रही है। मोबाइल डिटेल से मिली जानकारी
बंगलादेशियों से बरामद मोबाइल की जब साइबर एक्सपर्ट्स जांच तो अवैध प्रवासियों के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। फोन से कई ऐसे व्हाट्सऐप ग्रुप और मैसेंजर चैट्स मिले हैं, जिनके जरिए ये भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और यहां बसने के लिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स से मिल रही जानकारी पुलिस इनके फोन नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है, जिससे यह पता चला है कि गुरुग्राम और दिल्ली में इनके स्थानीय मददगार कौन हैं, जो काम दिलवाने से लेकर रहने की व्यवस्था तक करते है। सोशल मीडिया ऐप और फोन की जीपीएस लोकेशन हिस्ट्री के जरिए पुलिस उन ठिकानों का पता लगा रही है, जहां ये लोग पिछले कुछ महीनों के दौरान ठहरे थे या जहां इनके अन्य साथी वर्तमान में रह रहे हैं। कंस्ट्रक्शन साइट हॉट स्पॉट
पुलिस ने गुरुग्राम में 100 से अधिक ऐसे हॉट-स्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां अवैध प्रवासियों के छिपे होने की सबसे ज्यादा संभावना रहती हैं। इनमें अवैध झुग्गी-बस्तियां,चौक-चौराहे और निर्माणाधीन साइट्स सबसे ज्यादा हैं। यहां बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स, गगनचुंबी इमारतों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की साइट्स, जहां बड़े पैमाने पर बाहरी मजदूरों को काम पर रखा जाता है। इसके अलावा शहर के आउटर इलाकों, सेक्टरों के खाली प्लॉटों और एक्सप्रेस-वे के किनारे बसीं अवैध झुग्गियां, जहां बिना किसी पहचान पत्र के लोग आसानी से किराए पर रह जाते हैं। शहर के प्रमुख लेबर चौक जहां रोजाना सुबह देहाड़ी मजदूर काम की तलाश में इकट्ठा होते हैं।
अवैध रूप से आए नागरिकों की तलाश जारी पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सोसाइटियों के प्रबंधकों और मकान मालिकों से अपील गई है कि काम करने वाले या किराए पर रहने वाले हर व्यक्ति का पुलिस सत्यापन करवाना अनिवार्य है। यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की तलाश के लिए पुलिस का सर्च अभियान जारी है। पुलिस दिन और रात में हॉट-स्पॉट इलाकों में जांच लोगों की नागरिकता की जांच कर रही है।
Source link
गुरुग्राम में पकड़े अवैध बंगलादेशियों के मोबाइल से खुलासा:एनसीआर में 100 से ज्यादा लोगों के छिपे होने की आशंका, कंस्ट्रक्शन साइट हॉट स्पॉट







