spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में दोस्त से 10 लाख की डिमांड:मना करने पर गोली चलाई; मिसफायर होने से बची युवक की जान




गुरुग्राम जिले में सोहना के गांव निबोठ में दोस्ती को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज केस सामने आया है। एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त के घर में घुसकर 10 लाख रुपए की मांग की। रुपए देने से इनकार करने पर आरोपी ने देसी कट्टा निकालकर उसकी छाती पर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गांव निबोठ निवासी बिबती पत्नी कृपाल ने बताया कि वह अपने पति कृपाल और बेटे के साथ घर पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव का नरेंद्र उनके घर आया और आते ही 10 लाख रुपए की मांग करने लगा। जब कृपाल ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी भड़क गया। छाती पर ताना देसी कटा, मिसफायर हुआ शिकायत में आगे बताया गया कि नरेंद्र ने अपनी जेब से देसी कट्टा निकालकर कृपाल की छाती पर तान दिया। उसने कृपाल और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। परिवार के विरोध करने पर आरोपी ने कृपाल पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिसफायर होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कृपाल की जान बच गई। घटना के दौरान हड़बड़ी में आरोपी अपना देसी कट्टा मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज किया मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज रोहित सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी नरेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25(1-B)(a) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109, 115(1), 308(4), 333 और 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles