spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में कुख्यात अपराधी की प्रॉपर्टी पर चलेगा बुलडोजर:क्राइम की कमाई से पटौदी में बना रखा दो मंजिला अवैध भवन, पुलिस बल तैनात




गुरुग्राम में पुलिस एक और कुख्यात अपराधी की अवैध प्रॉपटी पर बुलडोजर एक्शन करने की तैयारी में है। क्राइम ब्रांच फर्रुखनग द्वारा चिन्हित किए गए एक आदतन अपराधी के अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। पटौदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस दो मंजिला मकान को ध्वस्त करने के लिए पुलिस टीमें मौके पर पहुंच रही हैं।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जिस अपराधी के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है, वह एक दर्जन से अधिक आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। जांच में पाया गया कि आरोपी ने नियमों को ताक पर रखकर और अवैध रूप से अर्जित धन से इस दो मंजिला इमारत का निर्माण किया था। जिला प्रशासन ने अब इस अवैध ढांचे को ढहाने का अंतिम आदेश जारी कर दिया है। तोड़फोड़ के चलते पटौदी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर क्राइम ब्रांच के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। शाम तक इस अवैध निर्माण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस का यह कदम अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने की मुहिम का हिस्सा है। इससे पहले भी 20 से ज्यादा अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जा चुकी है। जिसमें कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का नाम भी शामिल है। इसी महीने पुलिस ने कौशल चौधरी के कब्जे वाली 50 करोड़ से ज्यादा कीमत की जमीन खाली करवाई थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles